भारत मैं कई ऐसे कई कथा वाचक हुए है जिन्होंने भगवत गीता, रामायण, मीराबाई की कथा, नरसी भगत की कथा का वाचन करके लोगों को आनंदित किया है। हमने आपको इन कथा वाचको की बायोग्राफी बताइ भी है । लेकिन आज इस पोस्ट में हम एक कथा वाचक गायिका कि जीवनी के बारे में बताने वाले है जिसका नाम जया किशोरी है ।
जया किशोरी ने बहुत ही कम उम्र में लोगों को भगवतगीता, नानी बाई का मायरा, नरसी भगत की कथा जैसी कथाओं को अपनी मधुर आवाज के माध्यम से लोगों को सुनाया है जया किशोरी एक प्रसिद्ध कथा वाचक है। तो आईए जानते हैं जया किशोरी के जीवन परिचय के बारे में ।
पूरा नाम | जया शर्मा |
उपनाम | किशोरी |
अन्य नाम | आज के युग की मीरा |
जन्म | 13 जुलाई 1995 |
जन्म स्थान | सुजानगढ़ , राजस्थान |
पिता का नाम | राधेश्याम जी हरितपाल |
माता का नाम | गीता देवी हरितपाल |
बहन | चेतना शर्मा |
स्कूल | महादेवी बिरला वर्ल्ड अकैडमी कोलकाता |
शिक्षा | बी• कॉम |
पेशा | आध्यात्मिक गायक और संगीतकार |
उम्र | 27 वर्ष |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
जया किशोरी का जन्म
जया किशोरी का परिवार
जया का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है जया पैशे से कोई साधु या संत नहीं है एक सामान्य स्त्री है इनके पिता का नाम राधेश्याम जी हरितपाल है तथा इनकी माता का नाम गीता देवी हरित पाल है वर्तमान में यह कोलकाता में रहते हैं। इनकी बहन का नाम चेतना शर्मा है।
जया किशोरी की शिक्षा
जया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महादेवी बिरला वर्ल्ड अकैडमी कोलकाता से पुरी की इसके बाद इन्होंने अपने बीकॉम की डिग्री 2020 में पूरी कर ली पढ़ाई के साथ-साथ जया किशोरी ने भक्ति मार्ग में भी शास्त्रों और वेदों की शिक्षा प्राप्त की ।
स्कूल | महादेवी बिरला वर्ल्ड अकैडमी कोलकाता |
कालेज | ज्ञात नही है |
शिक्षा | बी•कॉम |
जया किशोरी का जीवन-परिचय (आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत)
जया शर्मा का जन्म एक भारतीय ब्राह्मण परिवार में हुआ है इस कारण के परिवार में भक्ति का माहौल बना रहता था । बचपन से ही जया शर्मा को भगवान कृष्ण के प्रति काफी ज्यादा लगाव हो गया था इस कारण जया कृष्ण की भक्ति में हमेशा मधुर गीत गाती रहती थी।
इनके परिवार में हनुमान जी का सुंदरकांड हमेशा पढ़ा जाता था इसके बाद से उन्होंने भजन कीर्तन प्रारंभ कर दिया और धीरे-धीरे कई अलग-अलग राज्यों में भी भजन कार्यक्रम करना शुरू कर दिया । किशोरी जी ने बहुत ही कम उम्र में संस्कृत में लिंगाष्टकम शिव तांडव स्त्रोतम रामास्ठक्म आदि को गाना शुरू कर दिया था क्योंकि इनकी मधुर वाणी सभी को पसंद आती थी।
इसके बाद मात्र 10 साल की उम्र में जया शर्मा ने सुंदर कांड सुना कर लाखों भक्तों को आनंदित किया । इसके बाद से जया शर्मा ज्यादा प्रसिद्ध होती गई। इसी तरीके से धीरे-धीरे जया शर्मा भगवान के भजन कीर्तन, कथाओं का वाचन करते हुए पूरे भारत में कई भक्तों के दिलों में बस गई ।
जया खाटू श्याम जी के दरबार में भी हर साल आती है और अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर 2 से 3 दिन तक रूकती है यही रात्रि में भक्तिमय माहौल बनाकर लाखों भक्तों को भजन कीर्तन तथा कथाएं सुनाती है।
जया किशोरी की शारीरिक सरचना
लंबाई | 165cm और 5फूट 5 इंच |
आंखो का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
जया किशोरी के पति
जया शर्मा की अभी तक शादी नहीं हुई है । इन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जब भी शादी करूंगी तो कोलकाता में ही करनी पसन्द करूंगी। और उन्होंने यह भी कहा है कि अभी शादी करने में काफी समय है में एक कथा वाचक हु न की साध्वी।
जया किशोरी जी के अनमोल विचार (Jaya Kishori Quotes in Hindi)
- जीतने वाला ही नहीं बल्कि कहां पर हारना है यह जाने वाला भी महान होता है ।
- बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुंच सकते हो ।
- जब तक आप अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की वजह दूसरे लोगों को मानते हैं तब तक आप अपनी समस्याओं और कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते हैं ।
- जो बदलता है वही आगे बढ़ता है ।
जया किशोरी द्वारा दान
जया जहा भी कोई भजन या कथा सुनाने जाति है वहा इनके चाहने वालो और सुनने वालो की भीड़ लग जाती है और वे जया की वाणी और आवाज से खुश होकर रुपयो का चढ़ावा चढ़ाते है जिन्हे जया अपने साथ न रखकर संस्थाओं में दान कर देती है ।
जया किशोरी के प्रसिद्ध भजन
- आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
- मां बाप को मत भूलना
- गोविंद गोपाल नंदलाल
- राधिका गोरी से
- जगत के रंग क्या देखू
- आज हरी आए विदुर घर
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने खारो खारो जमुना जी रो पानी लागे ।
जया शर्मा के भजन की एक लाइन
Jaya Kishori Ji Award (जया किशोरी जी के अवार्ड्स)
- 2016 में आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार दिया गया।
- • फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आइकन पुरूस्कार से नवाजा गया।
- 2021 में मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर पुरूस्कार से सम्मानित किया गया ।
जया किशोरी की संपत्ति
एक अनुमान के अनुसार जया शर्मा की कुल संपत्ति ₹3 करोड़ बताई जाती है । यह एक प्रोग्राम का 10 हजार से 1 लाख तक रुपए चार्ज करती है ।
जया किशोरी की पसंद
पसन्द | वस्तुएं |
---|---|
खाना | घरेलू भोजन |
रंग | गुलाबी और लाल |
गायक | आशा भोसले |
खेल | क्रिकेट |
स्थान | गोवा , दुबई, लंदन |
नेता | नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज |
खिलाड़ी | महेंद्र सिंह धोनी |
काम | खाना बनाना |
जया किशोरी के सोशल मिडिया एकाउंट
FAQs
जया किशोरी की age कितनी है?
27 वर्ष
जया किशोरी का असली नाम क्या है ?
जया शर्मा
जया के पिता का नाम क्या है?
राधेश्याम हरितपाल
जया किशोरी का जन्म कब हुआ ?
13 जुलाई 1995
जया किशोरी का जन्म कहा हुआ था?
राजस्थान के सुजानगढ़ में ।
जया किशोरी के पति का क्या नाम है ?
अभी तक ये अविवाहित है।
जया किशोरी की बहन का क्या नाम है ?
चेतना शर्मा।
सारांश
आज हमने पूज्य श्री जया किशोरी जी का जीवन परिचय और उनके परिवार के बारे में जाना । आशा करते है की आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत या हेल्प के लिए अभी हमारे से संपर्क करें।
हमारे About US के अंदर हमारी सभी संपर्क हेल्पलाइन दी गई है